होटल KLG, सेक्टर 43 चंडीगढ़ द्वारा मीठे पानी की छबील और प्रसाद का भंडारा

चंडीगढ़:- होटल KLG, सेक्टर 43 चंडीगढ़ द्वारा मीठे पानी की छबील और प्रसाद भंडारा आयोजित किया गया। भीषण गर्मी से आम जनमानस को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से होटल KLG Altoria, सेक्टर 43 की टीम द्वारा आज शहर में मीठे पानी की छबील, हलवा और छोले का भंडारा लगाया गया। इस सेवा कार्य की जानकारी देते हुए बेंजवाल गोपाल ने बताया कि इस आयोजन में होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन ग्रोवर (Aman Grover) जी अपने पूरे परिवार के साथ विशेष रूप से थउपस्थित रहे। उन्होंने और उनकी पूरी टीम ने स्वयं उपस्थित रहकर राहगीरों को प्रसाद वितरित किया और सेवा कार्य में सहयोग दिया।
इस पुनीत कार्य में भीषण गर्मी के दौरान जनसेवा के प्रति होटल KLG की प्रतिबद्धता को दर्शाते इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों ठंडे मीठे पानी की छबील, छोले और हलवा का बड़ा आनंद लिया, इस अवसर पर होटल के स्टाफ और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन ग्रोवर इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह के अलावा इस सामाजिक कार्य में अपनी सेवा दे टीम का धन्यवाद किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *