05 सिगनल बटालियन, केरिपुबल हैल्लोमाज़रा, चण्ड़ीगढ़ ने बड़े उत्साह के साथ किया साईकिल रैली का आयोजन


चण्डीगढ़:- 05 सिगनल बटालियन, सीआरपीएफ कैम्प, हैल्लोमाज़रा, चण्डीगढ़ एवं ट्राई सिटी चण्डीगढ़ के प्रसिद्ध साईकिल गिरी ग्रुप के साथ मिलकर साईकिल रैली का आयोजन किया गया जिसकी थीम “ Save Fuel Save Future” रही। CRPF की तरफ से विशाल कंडवाल, कमाण्डेंट, 05 सिगनल बटालियन द्वारा साईकिल रैली की अगुवाई की गई तथा बल के अन्य अधिकारियों व जवानों के साथ-साथ बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ साईकिल रैली में भाग लिया।

साईकिल रैली के अवसर पर ट्राई सिटी चण्डीगढ़ में सक्रिय साईकिल गिरी ग्रुप के 20 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें से मुख्यतः प्रसिद्ध साईकिलिस्ट रूपेश कुमार बाली जिन्होंने अपने जीवनकाल में 1,86,548 किलोमीटर साईकिल चलाने का रिकार्ड बनाया है ने भाग लिया तथा साईकिल गिरी ग्रुप के अन्य सदस्यों ( Raman Sharma, Mrs. Sunanda Berry, Mrs. Rama Trikha, Mrs. Seema, Arun, Nitin & Sushil Wadhwa) ने भी ट्रिब्यून चौक पर एकत्रित होकर साईकिल रैली में भाग लिया तथा लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुये सीआरपीएफ कैम्प, हल्लोमाजरा में प्रवेश कर साईकलिंग करके जवानों व कैम्प वासियों को उनके जीवन में साईकिल का अधिक-से-अधिक उपयोग करने का संदेश दिया।

कमाण्डेंट महोदय ने साईकिल गिरी ग्रुप के सभी सदस्यों को सम्मानित किया तथा अपने संबोधन के माध्यम से सभी को साईकिलिंग के महत्व के बारे में अवगत कराया तथा साईकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिये प्रेरित किया व साईकिल का उपयोग करने से होने वाले शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा बजत के बारे में अवगत कराया। कमाण्डेंट महोदय ने वर्तमान समय में देश में चल रही ईधन खपत के संकट को कम करने व संतुलित करने हेतु सभी से अपेक्षा करते हुए मौजूदा ईधन संकट पर सभी का ध्यानाकर्षित कराया ताकि सभी का सहयोग समृद्ध राष्ट्र हेतु काम आ सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *