चंडीगढ़:- चंडीगढ़ के सेक्टर 40 कम्युनिटी सेंटर में उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से उत्तराखंडी कीर्तन मंडलियों द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड ट्राइसिटी में रह रहे प्रवासी उत्तराखंड की कीर्तन मंडलियों की महिलाओं के अलावा गणमान्य महिलाओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के लोक गीत पारंपरिक थड़िया गीत एवं चौफला की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान एवं लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रवासी उत्तराखंड की चंडीगढ़ पूर्व डिप्टी मेयर व वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की पार्षद गुरुबक्श रावत ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने और नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक मूल्यों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्तराखंडी बहनों एवं क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बड़ी संख्या महिलाओं के अलावा गणमान्य व्यक्ति की उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन को गरिमामय बनाया।


