प्रधान तेजपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में होली का रंगारंग आयोजन
चंडीगढ़ – उत्तराखंड विकास समिति रजिस्टर्ड मौली कंपलेक्स चंडीगढ़ के द्वारा होली का त्योहार बड़े धूमधाम व हर्षो उल्लास से मनाया गया। जिसमें उत्तराखंड विकास समिति की सदस्यों के अलावा प्रवासी उत्तराखंडी लोगों के साथ अन्य चंडीगढ़ वासियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड विकास समिति ने होली की टोली बनाकर चंडीगढ़ में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडायों को अपनी संस्कृति की प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए झंडा, ढोलक, चिमटा अन्य लोक वाद्य यंत्रों के साथ बच्चे नौजवान, महिला पुरुष सब ने मिलकर उत्तराखंड के होली के लोकगीत गाकर, मौली जागरण में एक दूसरे के घर जाते हुए एक दूसरे को मिठाई के साथ होली के रंग व गुलाल लगाया साथ ही होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उत्तराखंड विकास समिति के प्रधान तेजपाल सिंह रावत क्या कहा सुनते हैं UKnews24 or UKnews24tv पर और देश और दुनिया भर खबरों के लिए बने रहे UKnews24tv.com
नोट:- समाचार चैनल पर प्रधान तेजपाल सिंह रावत की जगह तेजिंदर सिंह नेगी प्रसारित की हुआ है। इसलिए प्रधान तेजपाल सिंह रावत पढ़ा जाए। इसके लिए टेक्निकल प्रॉब्लम के लिए चैनल क्षमा चाहते हैं।


