व्यापार सभा एवं युवक मंगल दल रायवाला का होली मिलन समारोह 2 मार्च को, स्वामी रसिक महाराज पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत होंगे मुख्य अतिथि

रायवाला – व्यापार सभा रायवाला एवं युवक मंगल दल प्रतीतनगर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल होली मिलन समारोह आगामी 2 मार्च सोमवार को बाबुल पैराडाइज विवाह स्थल निकट गैस एजेंसी में रखा गया है जिसमें प्रतीतनगर, खांड गांव एवं रायवाला ग्रामसभा के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व्यापार सभा रायवाला के अध्यक्ष श्री विवेक रावत एवं युवक मंगल दल प्रतीतनगर के अध्यक्ष श्री रवि कुकरेती ने बताया कि सोमवार 2 मार्च को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक क्षेत्र की विभिन्न कीर्तन मण्डलियां एवं महिला संगठन मिलकर होली मिलन के गीत, भजन एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगी। सायं 5 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज एवं उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत दीप प्रज्वलन कर होली का संदेश देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान भारतवर्ष की राष्ट्रीय प्रभारी साध्वी मां देवेश्वरी जी करेंगी। उसके बाद आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया जाएगा। साढ़े 6 बजे भगवान नृसिंह देव एवं बद्रीनाथ जी की महाआरती होगी और तत्पश्चात चाय पकौड़े का लंगर होगा। पूर्व प्रधान श्रीमती शोभा रावत एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति कुकरेती ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई को याद दिलाना है ताकि समाज में फैल रहा आपसी वैमनस्य खत्म हो सके। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *