उत्तराखंड के शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत, गढ़वाल भवन, सैक्टर -29 चंडीगढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
चंडीगढ़- उत्तराखंड सरकार में शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत का चंडीगढ़ पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंड के लोगों द्वारा गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। डॉ धन सिंह रावत अपने किसी निजी कार्य से चंडीगढ़ के पास हरियाणा में आई हुई थे इसी दौरे के दौरान वे अपने उत्तराखंड के लोगों से मिलने गढ़वाल भवन सेक्टर 29 चंडीगढ़ में पधारे।
गढ़वाल भवन पहुंचने पर अपने लोगों के बीच रूबरू हुए और उन्होंने प्रवासी उत्तराखंड वासियों के सुझाव एवं समस्याओं ध्यान पूर्वक सुना। इस बीच उत्तराखंड के सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात एवं उनका भव्य स्वागत करने गढ़वाल भवन पहुंच गए।
इस अवसर पर गढ़वाल सभा के प्रधान शंकर सिंह पवार, महासचिव वीरेंद्र कंडारी, हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव अपेक्स बैंक के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, चंडीगढ़ के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, चंडीगढ़ भाजपा मीडिया प्रभारी रवि रावत, पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ महिला की अध्यक्ष सुनीता भट्ट, सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान रघुवीर सिंह पवार, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के भूतपूर्व प्रधान दीपक उनियाल, चमोली विकास परिषद के प्रधान व महासचिव, रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच के प्रधान व महासचिव, राठ त्रिपटटी विकास समिति चंडीगढ़ के भूतपूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह भंडारी, पूर्व प्रधान हुकम सिंह रावत, राठ त्रिपाठी विकास समिति चंडीगढ़ के प्रधान आनंद सिंह राणा, महासचिव नरेंद्र गोदियाल के के अलावा प्रवासी उत्तराखंड की कई संस्थाओं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अपने कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि 16 अगस्त 2026 को राठ त्रिपाठी विकास समिति द्वारा आयोजित 17वीं रक्तदान शिविर में अवश्य उपस्थित रहूंगा, इसके अलावा उन्होंने कहा कहा कि एक दिन मेरा स्पेशल कार्यक्रम प्रवासी उत्तराखंड वासियों के लिए गढ़वाल भवन चंडीगढ़ में होगा जिसमें प्रवासी उत्तराखंड की समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बीजेपी सरकार तथा मै जिन पदों व जो भी जिम्मेदारी मेरी पार्टी द्वारा दी गई हैं उत्तराखंड सरकार में मंत्री रहते हुए विकास कार्य योजनाओं की भी में विस्तृत से चंडीगढ़ में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडायों को उसकी जानकारी से अवगत कराऊंगा। इसके अलावा उन्होंने प्रवासी उत्तराखंड के चंडीगढ़ में रह रहे सभी संस्थाओं तथा सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।