चंडीगढ़ :- कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच रजिस्टर्ड चंडीगढ़ द्वारा उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रम टैगोर थियेटर सेक्टर 18 चंडीगढ़ में 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को होगा कुमाऊं सांस्कृतिक रंगमंच चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे व सचिव केशव तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम 3:00 बजे दोपहर से प्रारंभ होगा उत्तराखंड के लोक गायको एवं नृत्य कलाकारों द्वारा उत्तराखंड के समृद्ध संस्कृति की मन मोहक झलक प्रस्तुत की जाएगी रंगमंच के संयोजक भुवन चंद्र फुलारा व महासचिव अजय सिंह डसीला ने बताया कि लोक गायक प्रकाश काहला व लोक गायिका आशा नेगी द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी व कुमावनी अभिनेता व हास्य कलाकार गणेश भट्ट भी अपनी कला की प्रस्तुति प्रदान करेंगे उत्तराखंड की सभी संस्थाओं व उनके पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे रंगमंच के अध्यक्ष रमेश जोशी व प्रधान आनंद बल्लभ नरवाल ने बताया कि शहर के महापौर सौरव जोशी व चरणजीत सिंह वील्ली अध्यक्ष श्री गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 35 चंडीगढ़ व प्रशासक सलाहकार परिषद के सदस्य व संजीव कुमार लखटिया चार्टड अकाउंटेंट विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे व शहर के कई गणमान्य लोगों द्वारा कार्यक्रम में शिरकत की जाएगी ।


