ट्राई-सिटी का पहला ड्रोन शो: सेंट पीटर्स स्कूल, सेक्टर 37 में छात्रों और अभिभावकों को किया मंत्रमुग्ध

— एरोबे की शानदार एरियल प्रस्तुति के साथ ट्राई-सिटी के पहले AI एवं रोबोटिक्स स्किल कॉम्पोजिट लैब की शुरुआत

चंडीगढ़ :- जब आधुनिक तकनीक और बच्चों की जिज्ञासा एक साथ आती है, तो नज़ारा बनता है आसमान में जादू का। सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 37-बी में एरोबे द्वारा आयोजित ड्रोन शो ने छात्रों और अभिभावकों को रोमांचित कर दिया। यह ट्राई-सिटी के किसी स्कूल परिसर में आयोजित अपनी तरह का पहला ड्रोन शो था। करीब 30 फीट ऊंचाई तक उड़ते सिंक्रोनाइज़्ड ड्रोन ने सटीक मूवमेंट्स और आकर्षक आकृतियों के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 500 से अधिक छात्र और अभिभावक सुबह और दोपहर के दो सत्रों में इस अद्भुत प्रदर्शन के साक्षी बने।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री रुचि दत्ता ने की। उन्होंने कहा, “इस तरह की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। यह ड्रोन शो न केवल मनोरंजक था, बल्कि शैक्षणिक रूप से भी प्रेरणादायक रहा, जिससे छात्र नई तकनीकों को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।” एरोबे द्वारा सुबह के सत्र में छात्रों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई।

इस आयोजन के साथ ही स्कूल में ट्राई-सिटी का पहला AI एवं रोबोटिक्स स्किल कॉम्पोजिट लैब भी शुरू किया गया। एरोबे के एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत यह लैब कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों को STEAM और AI आधारित शिक्षा प्रदान करेगी, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *