शुभम चौधरी बने पैरालंपिक स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन

चंडीगढ़-: भारतीय पैरा खेलों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसला लेते हुए शुभम चौधरी को पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ इंडिया (पीसीआई) के अंतर्गत पैरालंपिक स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को पैरा खिलाड़ियों के भविष्य और खेलों के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

शुभम चौधरी की नियुक्ति का आधिकारिक पत्र भारतीय पैरा खेलों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी किया गया है, जिसमें पीसीआई के प्रेसिडेंट देवेंद्र झाझरिआ; पैरा एथलेटिक्स के चेयरमैन, श्री सत्या नारायण; पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन जेपी सिंह (आईआरएस) और पीसीआई के वाईस प्रेसिडेंट सत्य प्रकाश सांगवान शामिल हैं। यह समर्थन उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

वर्तमान में शुभम चौधरी वाइस प्रेसिडेंट – इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग; एडवाइजर –बीआरआईसीएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा स्टेट को-हेड (पॉलिसी एंड रिसर्च), भाजपा युवा मोर्चा, हरियाणा के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ऑर्गनाइजिंग कमेटी में जॉइंट ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं देकर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के सफल आयोजन में अहम योगदान दिया है।104 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे , लगभग 2,200 से अधिक एथलीट और सपोर्ट स्टाफ ने भाग लिया

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि शुभम चौधरी के नेतृत्व में पैरा खेलों को बेहतर नीति समर्थन, मजबूत ढांचा, कॉरपोरेट सहयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उनकी यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय पैरा खेलों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत संकेत भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *