लुधियाना: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने लुधियाना में नए एवं अत्याधुनिक इंपीरियल निसान 3एस केंद्र के उद्घाटन के साथ पंजाब में अपना फुटप्रिंट बढ़ाया है। यह कदम भारत के प्रमुख बाजारों में सेल्स एवं सर्विस के अनुभव को सुगम बनाने और अपनी पहुंच बढ़ाने के निसान के मौजूदा प्रयासों के तहत उठाया गया है।
इस केंद्र में 4,100 वर्ग फीट में आधुनिक शोरूम बनाया गया है, जहां 7 कारें डिस्प्ले की जा सकती हैं। साथ ही 5 सर्विस बे के साथ 5,5000 वर्ग फीट में सर्विस वर्कशॉप स्थापित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी। निसान के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार किए गए इस अत्याधुनिक आउटलेट में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही स्टाफ और सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राहकों को प्रीमियम ऑनरशिप एक्सपीरियंस एवं बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘लुधियाना में अपने 3एस आउटलेट के उद्घाटन के साथ हम पंजाब में अपनी मौजूदगी बढ़ाकर खुश हैं। इस क्षेत्र से लगातार मजबूत मांग देखने को मिल रही है और निसान ब्रांड को लेकर यहां व्यापक संभावनाएं हैं। यह विस्तार देशभर में हमारे नेटवर्क विस्तार के प्रयासों का ही हिस्सा है, जिससे अपने ग्राहकों के नजदीक पहुंचने और उन्हें बेहतरीन ऑनरशिप एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। हाल ही में लॉन्च की गई नई निसान ग्रेवाइट के साथ हम प्रोडक्ट आधारित रिसर्जेंस को गति दे रहे हैं। साथ ही पाइपलाइन में और भी नए मॉडल्स हैं। ऐसे में नेटवर्क विस्तार हमारी रणनीति का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है।’


