कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ द्वारा ओपन एयर थियेटर एरिया, सेक्टर 42, चंडीगढ़ में “होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन

चंडीगढ़ 42 – कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ द्वारा ओपन एयर थियेटर एरिया, बेअंत सिंह मेमोरियल, सेक्टर 42, चंडीगढ़ में “होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के मुख्य रूप से सतनाम सिंह संधू, राज्यसभा सांसद और कुलपति, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, व सौरभ जोशी मेयर चंडीगढ़, व संजय टंडन सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश और अरुण सूद पूर्व अध्यक्ष भाजपा चंडीगढ़, जितेंद्र मल्होत्रा भाजपा अध्यक्ष चंडीगढ़ हीरा नेगी चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व भूपेंद्र शर्मा संयोजक भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ व श्री हन्सा नेगी, पंचायत समिति सदस्य, सल्ट अल्मोड़ा, व अनिल थापर प्रधान व्यापार मंडल पंचकूला व बी के सूद पूर्व पार्षद एवं समाज सेवी व पार्षद गुरबख्श रावत व पार्षद मनोज सोनकर व पार्षद जसवीर सिंह बंटी व राजेंद्र सामंत प्रधान शिव पार्वती सेवा दल व अधिवक्ता अमित खेरवाल प्रदेश अध्यक्ष एस सी मोर्चा भाजपा चंडीगढ़ व शक्ति प्रकाश देवशाली प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा चंडीगढ़ व अरुण ग्रोवर एम डी अमर टैक्स व समाजसेवी व शहर के कई समाज सेवी व ट्राईसिटी के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय कुमाऊंनी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर की सभी उत्तराखंडी संस्थाएं व कीर्तन मंडलियां उपस्थित रही होली मिलन समारोह सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि पूरे ट्राईसिटी से कुमाऊंनी लोग होलीयारों के रूप में कार्यक्रम स्तर पर पहुंचें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बच्चों एवं युवाओं ने होली के पारंपरिक गीतों और नृत्यों से सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उत्तराखंड की लोक गायिका हेमा ध्यानी व आनंद कोरंगा ने सभी को अपने लोक गीतों से नाचने गाने के लिए मजबूर कर दिया उत्तराखंडी छोलिया नृत्य डांस ने भी अपनी कला व नृत्य से लोगों को मुग्ध कर दिया ।

सभा के अध्यक्ष श्री गोकुल सिंह नगर कोटी और मीडिया प्रभारी श्री शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में लोगों द्वारा पारंपरिक उत्तराखंड के व्यंजनों का आनंद लिया। सभा के महा सचिव भगत सिंह रावत ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कुमाऊं सभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकारणी कार्यक्रम में मौजूद रही व कुमाऊं सभा के पूर्व पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे मंच संचालन राजिंदर नगरकोटी व रजनी खाती द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *