चंडीगढ़ के शास्त्री नगर हनुमान जयंती के अवसर पर आश्रय यूके फाउंडेशन द्वारा कीर्तन व भंडारे का आयोजन

शास्त्री नगर, मनीमाजरा – पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन संकट मोचन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य पर आश्रय यूके फाउंडेशन द्वारा शास्त्री नगर के गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक के पास महिलाओं द्वारा शिव चर्चा और हनुमान कीर्तन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शास्त्री नगर के शिव चर्चा कीर्तन मंडल की महिलाओं के अलावा अन्य महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। हनुमान जयंती के उपलक्ष में आश्रय यूके फाउंडेशन की ओर से हलवा छोले फल, मैंगो, ऑरेंज, चाकलेट आदि कई प्रकार के आइसक्रीम का भंडारा भी लगाया
गया।

आश्रय यूके फाउंडेशन के संस्थापक नेगी ने बताया कि आगे भी आश्रय यूके फाउंडेशन कई प्रकार के कार्यक्रम जारी रखेगा, जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिविर, खेल शिविर, शिक्षा शिविर के अलावा भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक के अलावा, संस्था के कई सदस्यों तथा गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, खन्ना प्रिंटर, रावत प्रिंटिंग प्रेस, बी एन एन चैनल और यूके न्यूज 24 का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *