गढ़वाल राईफल्स की सतत् मिलाप टीम का गढ़वाल भ्रमण
देहरादून:- गढ़वाल राईफल्स के पेंषन भोगियों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए सतत् मिलाप के 22 दल लॅन्सडौन स्थित गढ़वाल राईफल्स अभिलेख कार्यालय की देख-रेख से गढ़वाल मंडल का भ्रमण करेंगे।
गढ़वाल रेजिमेंट ने गौरव सेनानियों, वीर नारियों एवं शहीदों के आश्रितों से निरंतर मिलाप बनाए रखने का यह अनूठा कार्यक्रम चलाया है। गढ़वाल मंडल के सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं परिवारिक पेंशन भोगियों के लिए आयोजित किए जाने वाला सतत मिलीप कार्यक्रम दिनांक 01 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान दल का उद्देश्य गढ़वाल राईफल्स एवं सेना के ज्यादा से ज्यादा पेंशन भोगियों से संपर्क स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण करना है। रेजिमेंट की इस अनूठी योजना के अन्तर्गत गढ़वाल राईफल्स की सभी बटालियन के सतत् मिलाप दल अपने आवंटित क्षेत्र में ब्लॉक व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रतिनिधियों के माध्यम से पेंशनभोगियों से सम्पर्क करते हैं। उनको जीवन प्रमाणपत्र भरने में सहयोग करते हैं, बच्चों के शिक्षा अनुदान के संदर्भ में जानकारी देते है, अभिलेख कार्यालय गढवाल राइफल्स द्वारा चलायें गए प्रोजेक्ट समीक्षा तथा संकल्प पोर्टल के बारे में जानकारी देते है। हमारे रेजिमेंट के युद्ध घायल गौरव सेनानी जिनको चलने के लिए सहारे की जरूरत पडती है उनको अगर मोबिलिटी उपकरण नही मिला है तो उनसे जरूरी दस्तावेज लेते हैं और अभिलेख कार्यालय को अग्रिम कार्यवाही के लिए जमा कर देते है।
गढ़वाल राईफल्स के प्रभारी अभिलेख अधिकारी तथा मुख्य अभिलेख अधिकारी ने आह्वान किया है कि इस दौरान अधिक से अधिक गौरव सेनानी, वीर नारियों व उनके आश्रित अपने-अपने क्षेत्र की सतत् मिलाप टीमों से संपर्क करें व इस योजना का भरपूर फायदा उठाएँ ।