सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाब प्रभारी, सभी 117 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी
चंडीगढ़:- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने ‘मिशन युवा सरकार 2027’ के तहत 30 हलका इंचार्जों की पहली सूची जारी करते हुए सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल (भुकड़ी कलां) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाब प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमलान बिस्वास ने की।
पार्टी का दावा है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है। अब जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है।
रोजगार, नशामुक्ति और भ्रष्टाचार पर रहेगा फोकस
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब प्रदेश संयोजक डॉ. विक्रम सिंह सूरी, पंजाब कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह शेरगिल और लीगल सेल संयोजक रोहितोज सिंह मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि पंजाब में अपराध, भ्रष्टाचार और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
ग्रेवाल ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि वह किसानों, युवाओं, मजदूरों, कर्मचारियों और समाज के वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। पार्टी का लक्ष्य पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ाना, औद्योगिक निवेश आकर्षित करना, कृषि को मजबूत बनाना और युवाओं को अपने राज्य में ही आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
बीआरपी ने अपने एजेंडे में महिला सशक्तीकरण, खेल सुविधाओं के विकास, कौशल प्रशिक्षण, उद्यमिता और अल्पसंख्यकों के समान अधिकारों को भी शामिल किया है। पार्टी के ‘मिशन पंज पड़ाव’ के तहत उत्पादकता, आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया जाएगा।
27 हलका इंचार्जों के नाम जारी
पार्टी की ओर से जारी सूची में लुधियाना साउथ से दर्शन सिंह रेहल, मोगा से दर्शन कौर धालीवाल, लंबी से डॉ. जगतार सिंह, रूपनगर से इंजीनियर संजीव शर्मा, मानसा से कुलविंदर कौर, समराला से परविंदर सिंह, जगराओं से जसवीर सिंह, आत्म नगर से सेवानिवृत्त एसएचओ जगजीत सिंह, अमृतसर ईस्ट से सुखजिंदर सिंह माहू, जीरा से एडवोकेट मनजिंदर सिंह, बाबा बकाला से हरदीप सिंह, जंडियाला से हरजीत सिंह और गुरदासपुर से बलजीत सिंह मान को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा जालंधर नॉर्थ से पंकज मेहता, लुधियाना वेस्ट से दविंदरजीत कौर, धर्मकोट से गजबीर सिंह मथारू, खरड़ से हरजिंदर सिंह ढिल्लों, डेरा बस्सी से इंदरजीत सिंह बामराह, तरनतारन से सुखवंत सिंह, खेमकरण से गुरमीत कौर, खडूर साहिब से हरदीप सिंह, पट्टी से अमरजीत सिंह, जालंधर सेंट्रल से सिमरनजीत सिंह जंडू, शाहकोट से करण सिंह, मजीठा से अवतार सिंह, साहनेवाल से कुलवंत सिंह और बाघापुराना से रोशन पाल शर्मा को हलका इंचार्ज बनाया गया है।
पार्टी ने कहा कि शेष नियुक्तियों की घोषणा आगे की जाएगी। बीआरपी का कहना है कि वह पंजाब की साझा विरासत, सामाजिक सद्भाव और जवाबदेह शासन को प्राथमिकता देते हुए 2027 के चुनाव में विकास आधारित राजनीतिक विकल्प पेश करना चाहती है। मिशन युवा सरकार 2027: भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने जारी की 30 हलका इंचार्जों की पहली सूची
सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाब प्रभारी, सभी 117 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी