चंडीगढ़ सेक्टर-48 में श्री राम सेवक युवा कला मंच की रामलीला शुरू, रावण-वेदवती संवाद का मंचन
चंडीगढ़। सेक्टर-48 स्थित श्री राम सेवक युवा कला मंच की रामलीला का शुभारंभ रावण-वेदवती संवाद के मंचन से हुआ। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के जरिए वेदवती के श्राप और रावण के विनाश से जुड़े प्रसंग को जीवंत किया। मंचन में दिखाया गया कि वेदवती ने रावण को श्राप दिया था कि अगले जन्म में वही उसके अंत का कारण बनेंगी। रामलीला के माध्यम से दर्शकों को अहंकार और बुरे कर्मों के परिणाम का संदेश दिया गया।