उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 110 वीर सैनिकों सम्मानित किया गया
चंडीगढ़ :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के द्वारा बीजेपी कार्यालय कमलम, सेक्टर 33 में उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के 110 वीर सैनिकों का भव्य वीर योद्धाओं सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह सम्मान कार्यक्रम भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के संयोजक भूपेंद्र शर्मा की देखरेख में हुआ।
जिसमें की बीजेपी चंडीगढ़ प्रदेश के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा व पूर्व पार्षद एडवोकेट सतिंदर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत, पूर्व डिप्टी मेयर हीरा नेगी, पार्षद गुरबख्श रावत, चंडीगढ़ भाजपा मीडिया प्रभारी रवि रावत, उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता भट्ट, पूर्व पार्षद भरत, चंद्र शेखर, रमेश कुमार निकू, उत्तराखंड की बुद्धिजीवी व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
इस अवसर उत्तराखंड की गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान, महासचिव व अन्य पदाधिकारी, कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रधान, महासचिव व अन्य पदाधिकारी तथा अन्य सभी उत्तराखंड की संस्थाएं कीर्तन मंडलियों की महिला सदस्य व उनके प्रतिनिधियों ने भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि 110 फौजी वीर सैनिकों को साल व बुक के देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने कि हमारे देश के खातिर अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारे भारत माता हमारे देश की रक्षा की, इस कार्यक्रम में 110 वीर सैनिक मौजूद रहे। इस सम्मान समारोह में उत्तराखंड से आए जागर सम्राट गायक प्रीतम भरतवाण ने फौजी वीर सम्मान में वीर सम्मान के देश प्रेम से जुड़े गीतों से समा बांधा।
भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसे ही कई कार्यक्रम उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा अभी और किए जाएंगे जिसमें कि हमारे भारत माता हमारे देश के प्रति सभी भारतीयों का शीश गर्व से ऊंचा रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड बीजेपी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म उत्सव पर आगे भी ऐसी कार्यक्रम जारी रहेंगे। कार्यक्रम की समापन पर प्रसिद्ध समाजसेवी वीरपाल नेगी ने आये हुये सभी वीर सैनिकों, गणमान्य अतिथियों, तथा उपस्थित जनता का धन्यवाद किया।