पौड़ी:- बाल विकास परियोजना पौड़ी के अंतर्गत संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गयी। साथ ही भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, सहयोग एवं आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के साथ ही विभिन्न त्योहारों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।