नाईपर, मोहाली में द्वितीय राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस का आयोजन
मोहाली:- नाईपर, मोहाली के फार्माकोलॉजी एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा आधुनिक फार्माकोलॉजी अनुसंधान के जनक एवं भारत में आधुनिक फार्माकोलॉजी अनुसंधान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्नल डॉ. आर.एन. चोपड़ा की जयंती के उपलक्ष्य में द्वितीय राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न आमंत्रित वक्ताओं द्वारा वैज्ञानिक एवं शोध से सम्बंधित व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। प्रो. दुलाल पांडा, निदेशक एवं डीन प्रो. कुलभूषण टिक्कू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। फार्माकोलॉजी एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के अन्य संकाय सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस अवसर पर नाईपर तथा बाहरी संस्थानों से लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में शोधकर्ताओं द्वारा रिसर्च पिच प्रस्तुत की गईं तथा एक इंटरैक्टिव क्विज सत्र का भी आयोजन किया गया। प्रो. जी.बी. जेना ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एस. शर्मा, डॉ. उज्ज्वल मुकुंद महाजन एवं डॉ. आशुतोष कुमार द्वारा किया गया। डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. महेंद्र बिश्नोई एवं डॉ. बिकाश मेधी द्वारा आमंत्रित व्याख्यान प्रस्तुत किये गए । इसके अतिरिक्त विभागीय संकाय सदस्यों डॉ. उज्ज्वल महाजन, डॉ. आशुतोष कुमार एवं डॉ. राजेश रिंगे द्वारा भी वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।
यह दिवस हमें कर्नल डॉ. आर.एन. चोपड़ा के योगदान की याद दिलाता है, जिन्होंने उस समय भारत में फार्माकोलॉजी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जब देश स्वतंत्रता की दहलीज पर था और अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा था। उनका योगदान हमें यह विश्वास दिलाता है कि यदि समर्पण हो, तो उत्कृष्ट विज्ञान के लिए हमेशा एक मार्ग होता है।