नीम करोली सेवा समिति चंडीगढ़ ने सावन महीने के उपलक्ष में लगाया भंडारा
चंडीगढ़:- सावन महीने के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की तरह नीम करोली सेवा समिति चंडीगढ़ की ओर से चंडीगढ़ नयागांव के बैरियर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें की केले लड्डू का प्रसाद व खीर का भंडारा वितरित किया गया समिति के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह आयोजन समिति के संस्थापक टी सी शर्मा व प्रधान त्रिभुवन बेलवाल के मार्गदर्शन और नेतृत्व में किया गया समिति के महासचिव केशव तिवारी व कोषाध्यक्ष अनिल मंडल ने बताया कि बाबा नीम करोली महाराज की शिक्षाओं के अनुसार सेवा श्रद्धा और मानव कल्याण की भावना से समिति समय-समय पर ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती है कार्यक्रम में समिति के संस्थापक टीसी शर्मा व प्रधान त्रिभुवन बेलवाल व महासचिव केशव तिवारी व कोषाध्यक्ष अनिल मंडल व मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे व ताराचंद सनवाल, राजू कांडपाल, ललित चंद्र, नमन जोशी, यश बेलवाल, गोपाल तिवारी, दीपक जोशी, जयचंद्र, हरिदत्त फुलारा, सुगम चौधरी,बिसन भट्ट,पंडित रवींद्र व कुमाऊं सभा के महासचिव भगत सिंह रावत व उत्तराखंड युवा मंच के महासचिव उमेश सलवासी व समिति के सभी पदाधिकारी गण व सदस्य मौजूद रहे श्रद्धालुओं ने नीम करोली महाराज के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भंडारे में सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया