चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर में पधारे उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, गढ़वाल भवन में हुआ भव्य स्वागत
चंडीगढ़/देहरादून :- राठ त्रिपटटी विकास समिति, चंडीगढ़ के द्वारा सेक्टर 29 स्थित गढ़वाल भवन में 17वें विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिक्षा मंत्री ने रक्तदान शिविर रक्तदान से हाल-चाल जाना।इससे पहले जब शिक्षा मंत्री जब गढ़वाल भवन में पहुंचे तो उनका ट्राई सिटी में रह रहे प्रवासी उत्तराखंड वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने रक्तदान दाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह् से उनको सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने ट्राई सिटी में रह रहे समाज संस्थाओं को कहा कि वह अपनी-अपनी समस्याएं से हमें अवगत काराये। उत्तराखंड की कई संस्थाओं द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षा मंत्री ने चंडीगढ़ में रह रहे कई संस्थानों की सदस्यों की बात को सुनकर उनके समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
राठ त्रिपटटी विकास समिति द्वारा आयोजित कि ब्लड डोनेशन कैंप में समस्त चंडीगढ़ में रह रहे उत्तराखंड वासियों ने पर चढ़कर भाग लिया, इसके अलावा राठ त्रिपटटी विकास समिति के प्रधान महासचिव की अलावा सभी सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा मीडिया प्रभारी रवि रावत, पार्षद गुरबख्श रावत, गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पवार, महासचिव वीरेंद्र कंडारी, राठ त्रिपटटी विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह भंडारी, टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान महासचिव, चमोली विकास परिषद के प्रधान महासचिव, उत्तराखंड युवा मंच के भूतपूर्व प्रधान धर्मपाल रावत, उत्तराखंड युवा मंच के प्रधान, महासचिव के उत्तराखंड के कई संस्थानों के सदस्य तथा बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रवासी उत्तराखंड की मातृ शक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। रक्तदान शिविर को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने क्या कहा इसके अलावा रक्तदान दाताओं ने क्या कहा सुनते हैं यूके न्यूज़ 24 और यूके न्यूज 24 टीवी पर और देश और दुनिया भर की खबरों के लिए देखते रहे यूके न्यूज 24 tv.com इस कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट आप देख सकते हैं यूके न्यूज़ 24 पर