एचीवर मीट में ऐलेट की आल इंडिया रैंक 2 हर्षिका को विशेष सम्मान से सम्मानित किया

चंडीगढ़:- इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को आयोजित एचीवर मीट में क्लैट, ऐलेट 2026 और कैट 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और करियर लांचर विशेषज्ञों की मौजूदगी में टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिह्न देकर उनकी मेहनत को सराहा गया।
समारोह की शुरुआत करियर गाइडेंस मेंटर भारत जैन के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने छात्रों की उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि लगातार अनुशासन और सही रणनीति ही सफलता की कुंजी है।
मंच पर ऐलेट 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाली भवन विद्यालय की छात्रा हर्षिका को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए जूनियर छात्रों को नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और सटीकता पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में अन्वी, आर्यन, आहना, आइना, चेरब, सीरत, लाविशा, स्निग्धा, पुलकित और सत्यम सहित कई टॉपर्स ने मंच से अपनी सफलता की कहानियां सुनाईं और बताया कि किस तरह सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से उन्होंने देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल की।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें जूनियर छात्रों ने टॉपर्स से सीधे सवाल पूछे और तैयारी से जुड़ी अपनी शंकाओं का समाधान पाया।
समारोह के समापन पर बोलते हुए भारत जैन ने कहा, “सफलता रातोंरात नहीं मिलती, यह निरंतर प्रयास, धैर्य और सही दिशा में किए गए परिश्रम का परिणाम होती है। हमारे टॉपर्स ने यह साबित किया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में निरंतरता हो, तो किसी भी प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। हमें उम्मीद है कि इनकी कहानियां जूनियर छात्रों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देंगी।”
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को प्रेरित करने और सही दिशा देने में मददगार साबित होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *