चंडीगढ़ :- महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), पंजाब एवं यूटी कार्यालय में योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने भाग लिया। महालेखाकार सुश्री तृप्ति गुप्ता ने इस अवसर पर योग के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
योग प्रशिक्षक सौरभ रंजन, सहायक लेखा अधिकारी, द्वारा योग तथा प्राणायाम सफलतापूर्वक कराया गया । कार्यक्रम का समापन उप महालेखाकार (प्रशासन) सुश्री सुखनंदन सभरवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा नियमित रूप से योग को अपनाने का आहवान किया। उनके प्रेरक शब्दों ने कार्यक्रम की गरिमा और आत्मीयता को और अधिक समृद्ध किया।


