14वें मिस्टर चंडीगढ़ बने राहुल, अगले महीने इंदौर में नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ :- चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शहर में 14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चैंपियनशिप का आयोजन चेयरमैन कलविंदर सिंह, अध्यक्ष सूरज भान, महासचिव नकुल कौशल और कोषाध्यक्ष विक्रम के नेतृत्व में किया गया। उपाध्यक्ष उपकार सिंह और प्रदीप सिंह, संयुक्त सचिव राहुल तथा आयोजन सचिव संजय तोमर ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि कार्यकारी सदस्यों रणदीप सिंह, विकास कुमार, दीप मलिक और राम ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। इस अवसर पर एशिया और वर्ल्ड चैंपियन बलदेव कुमार भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में मिल्कफेड पंजाब के चेयरमैन नरेंद्र सिंह शेरगिल, एसपी मोहाली मोहित अग्रवाल, मिल्कफेड पंजाब के प्रबंध निदेशक राहुल गुप्ता (आईएएस), मिल्कफेड पंजाब के निदेशक रणजीत सिंह चहल, पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों और आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त अकासदीप (आईआरएस) उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणामों में 55 किलोग्राम से कम वर्ग में अभिमन्यु प्रथम, रोहित द्वितीय और प्रिंस सिंह तृतीय रहे। 55–60 किलोग्राम वर्ग में हितेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय और जोबनप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 60–65 किलोग्राम वर्ग में निपुन मंडल प्रथम, अली द्वितीय और अमन मल्ल तृतीय रहे। 65–70 किलोग्राम वर्ग में सचिन स्याल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संजीव कुमार दूसरे और साहिल कल्याण तीसरे स्थान पर रहे। 70–75 किलोग्राम वर्ग में अर्शिंदर प्रथम, सतनाम द्वितीय और ऋतिक जट्टव तृतीय रहे। 75–80 किलोग्राम (ए) वर्ग में पवन कुमार प्रथम, रबी द्वितीय और दीपक खरब तृतीय रहे। 80–85 किलोग्राम वर्ग में राकेश प्रथम, जतिंदर सिंह द्वितीय और इंदर वीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 85 किलोग्राम से अधिक ओपन वर्ग में राहुल प्रथम, शुभम द्वितीय और अंकित बेनीवाल तृतीय रहे।

मेंस स्पोर्ट्स फिजीक वर्ग में रिमोन प्रथम, दलजीत द्वितीय और नितीश सूद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं वुमन ओपन वर्ग में रेबेका प्रथम, संगीता द्वितीय और संध्या तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में राहुल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया और वे 14वें मिस्टर चंडीगढ़ बने। इस अवसर पर राहुल ने कहा कि मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का यह 14वां संस्करण युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी ताकत और समर्पण दिखाने का अवसर देती है। राहुल ने बताया कि वह अगले महीने इंदौर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता अधिक से अधिक युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

चैंपियनशिप का समापन खिलाड़ियों, आयोजकों और फिटनेस प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हुआ। 14वें मिस्टर चंडीगढ़ बने राहुल, अगले महीने इंदौर में नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिनिधित्व

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए, जिनमें नरिंदर सिंह शेरगिल (चेयरमैन, मिल्कफेड पंजाब), मोहित अग्रवाल (एसपी मोहाली), राहुल गुप्ता (आईएएस, एमडी मिल्कफेड पंजाब), रणजीत सिंह चाहल (डायरेक्टर मिल्कफेड पंजाब), बरिंदर सिंह ढिल्लों (पूर्व अध्यक्ष, पंजाब यूथ कांग्रेस) और आकाशदीप(आईआरएस), ज्वाइंट कमिश्नर आयकर शामिल रहे चैंपियनशिप में पुरुष बॉडीबिल्डिंग की विभिन्न भार वर्ग श्रेणियों के साथ-साथ मेन एथलेटिक फिजीक, मेन स्पोर्ट्स फिजीक और वीमेन स्पोर्ट्स मॉडल फिजीक की ओपन कैटेगरी में भी मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का समापन प्रतिष्ठित मेन बॉडीबिल्डिंग ओवरऑल टाइटल के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *