जिलाधिकारी सबिन बंसल ने की नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज से मुलाकात

रायवाला – जिलाधिकारी सबिन बंसल ने सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज से अपने कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान देहरादून जिले में भाजपा शासनकाल में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
स्वामी रसिक महाराज ने रायवाला खांड गांव नंबर एक में में हाइवे के किनारे स्थित सरकारी ठेका अंग्रेजी शराब की दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि उनकी मांगे नहीं माने जाने पर धरना-प्रदर्शन करने को ग्रामीण बाध्य होंगे। इस बाबत उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाई की मांग की गई है। उन्होंने जिलाधिकारी बंसल को बताया कि एक ओर जहां सरकार ने कुंभ क्षेत्र में मांस मदिरा के विक्रय पर रोक लगा रखी है वहीं दूसरी ओर हरिद्वार से देवप्रयाग तक जगह जगह हाइवे किनारे नियमों को ताक में रखकर मांस मदिरा की दुकानें खुली हुई हैं। रायवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान से मात्र 50 मीटर के दायरे में दो धार्मिक समागम आश्रम भी हैं। वहीं चंद कदम दूरी पर साधन सहकारी समिति की दुकान व गोदाम है।अगल-बगल सोने-चांदी की दुकानें हैं। दुकानदारों की शिकायत है कि नशे में धुत होने के बाद शराबी तत्व अक्सर अराजकता का माहौल उत्पन्न कर रहे हैं। विद्यालयों के आसपास उनकी गतिविधियां आमतौर पर लोगों को नागवार लगती है। राह चलती महिलाओं को अश्लील इशारे करते हैं। मना करने पर अकारण ही मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। शराबी तत्वों की गतिविधियों को लेकर जनाक्रोश गहराता जा रहा है। किसी भी समय घेराव-प्रदर्शन व दुकान में तालाबंदी की चेतावनी दी गई है। जिलाधिकारी सबिन बंसल ने बताया कि वह इस मामले की अतिशीघ्र जांच कराएंगे और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर श्री महन्त शंकरानन्द गिरी, स्वामी गोदावरी गिरी, ब्रह्मचारी आनंद स्वरूप, बालव्यास प्रवेश नारायण, साध्वी मां देवेश्वरी, निजी सचिव करन नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *